भारत सरकार ने 2026 का नया बजट पेश किया और आज पूरे देश में इसी की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। हर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर फेसबुक इंस्टाग्राम यूट्यूब एक्सट ट्विटर पर सब लोग यही पूछ रहे हैं कि इस बजट से आम जनता को क्या फायदा मिलेगा और नुकसान क्या हो सकता है इस बार बजट में कई बड़े बदलाव किए गए हैं जो आम जीवन महंगाई रोजगार इंटरनेट सेवाओं सब्सिडी और टैक्स पर सीधा असर डालेंगे। सरकार ने कहा है कि यह बजट युवाओं किसानों और मध्यम वर्ग पर केंद्रित है लेकिन ग्राउंड लेवल पर यह कितना कारगर होगा इसे लेकर लोगों में कई सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा अपडेट टैक्स स्लैब को लेकर आया है। नए नियमों के अनुसार 500000 तक की आय पर फिर से टैक्स कोई नहीं लगेगा लेकिन 5-12 लाख के स्लैब में थोड़ा बदलाव हुआ है। इससे मिडिल क्लास लोगों को कुछ राहत भी मिलेगी और थोड़ी चिंता भी दिख रही है। दूसरी ओर सरकार ने डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट को और तेज करने के लिए फ्री पांच जीबी डेटा प्लान का ऐलान किया है जो देश के दस करोड़ से ज्यादा युवाओं को फायदा देगा। यह डेटा योजना छात्रों जॉब सीकर्स और ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। बजट 2026 में पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में मामूली कटौती की गई है जिससे ट्रांसपोर्ट और जरूरी सामानों की कीमतों पर थोड़ा असर पड़ेगा। हालांकि महंगाई को लेकर अभी भी लोगों में चिंता है क्योंकि खाने पीने के चीजों की कीमतें पिछले 3 महीनों में लगातार बढ़ रही हैं। सरकार ने दावा किया है कि आने वाले 2 3 महीनों में दाल दूध और सब्जियों की कीमतें स्थिर होने लगेंगी। इसे आम जनता को धीरे-धीरे राहत मिल सकती है। ं किसानों के लिए सरकार ने पीएम किसान योजना की राशि को ₹6000 से बढ़ाकर ₹8000 करने का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही सिंचाई परियोजनाओं फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी और कृषि मशीनरी पर सब्सिडी को लेकर भी नए बिंदु बजट में शामिल किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने के लिए मनरेगा फंड में भी बढ़ोतरी की गई है जो गाँव में रह रहे लाखों परिवारों के लिए अच्छी खबर है। युवाओं के लिए सबसे बड़ा अपडेट एआई स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का है। भारत सरकार ने आने वाले 3 साल में 10000000 लोगों को ग्राफिक डिज़ाइन और डिजिटल स्किल में ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा है। यह घोषणा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रही है। क्योंकि भारत में बेरोजगारी को कम करने के लिए यह सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे आईटी सेक्टर स्टार्ट अप और फ्री लांसिंग मार्केटिंग में भी नए अवसर बनेंगे। हेल्थ सेक्टर में भी कई बदलाव हुए हैं। सरकारी अस्पतालों में प्री टेस्ट नई मेडिकल मशीनें और ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए बड़ा बजट आवंटित किया गया है। इसके अलावा आसमान भारत कार्ड की सीमा भी बढ़ाई गई है जिसे लाखों परिवारों को इलाज में मदद मिलेगी। माता पिता और सीनियर सिटीजन के लिए भी मेडिकल इंश्योरेंस पर टैक्स लाभ देने का नया प्रावधान रखा गया है। छोटे व्यापारियों और स्टार्टअप के लिए इस बजट में बड़ी राहत दी गई है। जीएसटी के नियम आसान किए गए हैं। नए बिज़नेस को 3 साल तक टैक्स में छूट देने का ऐलान भी हुआ है। इसे छोटे उद्यमियों को बड़ा फायदा मिलेगा। ई कॉमर्स और डिजिटल पेमेंट सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाने का फैसला भी जारी रहेगा। कुल मिलाकर यह बजट मिश्रित प्रतिक्रिया ला रहा है। कुछ लोगों इसे विकास का बजट मान रहे हैं जबकि कुछ इसे महंगाई बढ़ाने वाला कह रहे हैं। आने वाले महीनों में इसके वास्तविक परिणाम सामने आएंगे लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया न्यूज चैनल और ब्लॉगिंग वेबसाइट पर बजट 2026 ही सबसे हॉट टॉपिक हैं।