राम मंदिर दर्शन पर भारी भीड़ अयोध्या में उमड़ा भक्तों का सैलाब( Breaking News)
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा दर्शन व्यवस्था को और मजबूत किए जाने के बावजूद आज सुबह से रामलला के दर्शन करने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है 2024 में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से मंदिर में लगातार भक्तों की संख्या बढ़ती रही है लेकिन 2026 की शुरुआत ने अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। आज पूरे शहर में ऐसी भीड़ देखने को मिली जैसे त्योहारों या विशेष अवसरों पर भी कम देखने को मिलता है। देश के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ विदेशों से आए लोग भी रामलला के दर्शन के लिए लाइन में खड़े हैं। दिखाई दिए पूरे अयोध्या में दिव्य भव्य और आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है। सुबह चार बजे ही मंदिर के मुख्य द्वार पर दर्शन के लिए लाइनें लगनी शुरू हो गई।सूर्योदय से पहले ही सैकड़ों मीटर लंबी कतारें मंदिर की बाहरी परिधि तक फैली हुई थीं।कई भक्तों ने बताया कि वे रात दो बजे से लाइन में खड़े थे ताकि सुबह का मंगला आरती का दिव्य दर्शन कर सके। पुलिस और वालंटियर लगातार भीड़ को नियंत्रण करने में जुटे हुए हैं। ट्रस्ट की ओर से भी घोषणा की गई है कि सभी भक्तों को दर्शन मिलेंगे और किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर भी अयोध्या में भारी भीड़ की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। भीड़ बढ़ने की सबसे बड़ी वजह यह है कि हाल ही में राम मंदिर में पूजा और दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही मंदिर में नए प्रवेशद्वार और लाइटिंग व्यवस्था भी शुरू की गई है जिससे भक्तों का अनुभव और बेहतर हुआ है। फिर भी छुट्टियों और त्योहारों सीजन के कारण भक्तों की संख्या में तेज उछाल देखने को मिल रहा है। कई लोग पूरे परिवार के साथ पहुंचे हैं। और उनके चेहरे पर रामलला के दर्शन भी खुशी साफ दिखाई दे रही है। मंदिर की सुरक्षा में ड्रोन कैमरे और हाईटेक सीसीटीवी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा मंदिर परिसर में मेडिकल टीम पानी की सुविधा और रेस्टिंग एरिया भी बनाए गए हैं ताकि किसी भी भक्त को असुविधा न हो। आवागमन की बात करें तो रेलवे स्टेशन बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर भी यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ी है। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर आज सुबह कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है जिससे दूरदराज से आने वाली यात्रियों को आराम मिला। वहीं स्थानीय प्रशासन ने शहर में रूट डायवर्जन लागू कर दिया है जिससे ट्रैफिक पर ज्यादा दबाव न पड़े। पैदल चलने वालों के लिए बैरिकेडिंग और अलग लेन बनाई गई है। यह सब देखकर स्पष्ट है कि अयोध्या प्रशासन ने भीड़ को संभालने का पूरा इंतजाम किया है। हालांकि भक्तों की भारी संख्या के कारण कई जगह धीमी गति जरूर देखने को मिल रही है। मंदिर के अंदर रामलला के दर्शन का मनमोहक दृश्य आज लोगों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है। रामलला को आज विशेष पीले वस्त्रों से सजाया गया है और अलौकिक पुष्ट सजावट ने मंदिर को और भी दिव्य बना दिया है। भक्तों की जय जयकार जैसे राम की गूंज पूरे परिसर में लगातार सुनाई दे रही है। कई भक्त अपनी खुशी और भावनाओं को सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो और फोटो के माध्यम से साझा कर रहे हैं। मंदिर में रोजाना लाखों लोग आते हैं लेकिन आज भक्तों की संख्या नया रिकॉर्ड बना दिया। धार्मिक पर्यटन के बढ़ने से अयोध्या के होटल और धर्मशाला भी फुलर के सभी छोटे बड़े होटल लगभग पूरी तरह बुक हो चुके हैं। टैक्सी ई रिक्शा और स्थानीय परिवहन सेवाओं की मांग भी अचानक बहुत बढ़ गई है। व्यापारियों दुकानदारों और स्थानीय लोगों के चेहरे पर भीड़ देखकर खुशी साफ दिखाई दे रही है। राम मंदिर के निर्माण के बाद से अयोध्या में पर्यटन तेजी से बढ़ा है जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा हुआ है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में यह भीड़ और बढ़ सकती है क्योंकि गर्मियों की छुट्टियां सावन के महीने और विशेष धार्मिक आयोजनों के समय मंदिर में लाखों की संख्या में दर्शनार्थी पूछेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट लगातार सुविधाओं को बढ़ा रहा है ताकि आने वाले समय में कोई भी भक्त परेशान न हो। ट्रस्ट के अनुसार मंदिर प्रांगण का फेज दो निर्माण भी तेज से चल रहा है जिससे अगले साल और ज्यादा जगह और सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कुल मिलाकर अयोध्या का माहौल आज पूरी तरह भक्ति उल्लास और ऊर्जा से भरा हर तरफ सिर्फ एक ही आवाज़ सुनाई दे रहा है। जय श्रीराम भक्तों की आस्था और मंदिर की भव्यता दोनों मिलकर अयोध्या को सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र बना चुके हैं। आज भारी भीड़ ने फिर साबित कर दिया कि रामलला के दर्शन का आकर्षण दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है और यह आस्था आने वाले वर्षों में भी इसी तरह कायम रहेगी